Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बॉलीवुड में काला धन अब नहीं : जावेद अख्तर

black money not in bollywood javed akhtar

 9 नवंबर 2012

नई दिल्ली। मशहूर लेखक, कवि और गीतकार जावेद अख्तर ने एक संवाददाता के सवाल पर खिन्नता जाहिर करते हुए कहा कि फिल्म अभिनेता यदि अपनी लोकप्रियता का उपयोग कुछ सामाजिक भलाई के काम में करते हैं, तो इसमें क्या बुरा है। संवाददाता ने पूछा था कि क्या सेलेब्रिटी काले धन को छुपाने के लिए सामाजिक कार्यो का सहारा लेते हैं? अख्तर ने गुरुवार को जी क्लासिक शो 'क्लासिक लीजेंड्स' के लांचिंग समारोह में गुरुवार को कहा, "वे काला धन नहीं लेते हैं। यदि वे किसी गांव में नलका ठीक कराने के लिए किसी गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के साथ जुड़ते हैं, तो क्या इसका मतलब यह हुआ कि वे काला धन का इस्तेमाल करते हैं? मैं यह नहीं मानता।"


उन्होंने कहा, "फिल्म उद्योग में काला धन 1960 और 1970 के दशक में था, जब मैं इसमें आया था। अब यह समाप्त हो चुका है। कोई इसका उपयोग नहीं करता है। अब कम्पनी और बैंकिंग प्रणाली आ गई है।"


 

More from: Khabar
33710

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020