Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भाजपा में कार्यकर्ताओं की राय पर प्रत्याशियों का चयन

bjp workers opinions on the selection of candidates

24 मई 2012

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में जून में होने वाले निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं की मानें तो इस बार निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों का चयन कार्यकर्ताओं से राय मशविरा करने के बाद ही किया जाएगा और इसके लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर उन्हें प्रत्येक जिले में भेजा जाएगा। भाजपा के एक नेता ने गुरुवार को बताया कि प्रभारी स्थानीय कार्यकर्ताओं से विभिन्न पदों के लिए तीन-तीन मनपसंद उम्मीदवारों के नामों की पर्ची लेंगे। इन सभी पर्चियों से कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वाधिक अनुशंसित तीन नामों को छांट कर एक पैनल बनाया जाएगा। यह कवायद प्रभारी 27 मई तक पूरा कर लेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रभारी 31 मई को होने वाली पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में अपनी रिपोर्ट रखेंगे, जिसके बाद प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

पिछले दिनों भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भी कहा था कि नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों के लिए सम्भावित प्रत्याशियों के नामों का पैनल बनाने का काम चार दिन के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

इस सम्बंध में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि क्षेत्रीय संयोजक, सह संयोजक, क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं जिला संयोजकों की 27 मई को प्रदेश मुख्यालय पर बैठक बुलाई गई है।


 

More from: Khabar
30864

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020