Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बिपाशा के लिए एक और हॉरर फिल्म?

bipasha-in-one-more-horror-film-

20 सितम्बर 2012


मुम्बई| फिल्म 'राज 3' से सफलता का स्वाद चख चुकी बिपाशा बसु पहले ही एक अन्य हॉरर फिल्म 'आत्मा' में कर रही हैं। उन्हें जल्द ही एक और हॉरर थ्रिलर फिल्म मिल सकती है, जिसकी पटकथा बिक्रम भट्ट लिख रहे हैं।


'राज 3' के बाद बिक्रम बिपाशा के लिए हॉरर-थ्रिलर फिल्म की पटकथा लिख रहे हैं। जैसे ही पटकथा लेखन का कार्य पूरा होता है, इस परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा।


बिपाशा के लिए हॉरर-थ्रिलर फिल्म की पटकथा के लिए बिक्रम ने सच्ची घटना पर आधारित आगामी थ्रिलर 'अंकुर अरोड़ा मर्डर केस' का निर्देशन भी सुहैल तातरी को सौंप दिया है, जो के. के. मेनन, तिस्का चोपड़ा तथा अर्जुन माथुर के साथ एक अन्य थ्रिलर की शूटिंग कर रहे हैं।


इस बीच, हालांकि समस्या यह है कि 'राज 3' के बाद बुरी स्त्री के बिपाशा के चरित्र को कैसे बदला जाए?


ख़बर है कि "बिक्रम के पास पहले से ही विचार है, जिसे वह अगले सप्ताह अपनी बेटी के साथ लंदन तथा स्कॉटलैंड में छुट्टियां बिताने के दौरान विकसित करेंगे। यह पूरी तरह नकारात्मक किरदार होगा। इसमें बिपाशा की 'राज 3' से भी अधिक हैरान करने वाली छवि निकलकर सामने आएगी। यह 'राज 4' नहीं है।"


बिपाशा के लिए फिल्म की अपनी योजना की पुष्टि करते हुए बिक्रम ने कहा, "बिपाशा बहुत मेहनत से काम करती हैं। जैसा कि लोग कहते हैं कि परिश्रम के बगैर कोई फल नहीं मिलता।"

More from: Khabar
32946

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020