Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

फिटनेस सबसे अच्छा निवेश है : बिपाशा

bipasha basu says fitness is very good investment


 5 नवंबर 2012

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु 33 साल की उम्र में भी बेहद फिट हैं। वह मानती हैं कि फिटनेस सबसे अच्छा निवेश है क्योंकि अच्छा स्वास्थ्य खुशी प्रदान करता है। एक कार्यक्रम में बिपाशा ने कहा, "यह बहुत जरूरी है कि आप खुद से प्यार करें क्योंकि यही से जीवन की शुरुआत होती है। आपको एक जीवन मिला है, एक शरीर मिला है और आपको इन सबकी कद्र करनी चाहिए।"
 
"यह जरूरी है कि आप अपने शरीर का ध्यान दें और इसके लिए समय निकालें। यह सबसे अच्छा निवेश है। मैं हर व्यक्ति से कहना चाहूंगी कि वह अपने बच्चों और अपने शरीर का ख्याल रखे।"
 

बिपाशा को अंतिम बार 'राज-3' में देखा गया था। वह सिर्फ फिटनेस को लेकर जुनूनी ही नहीं हैं बल्कि फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए वह 'बीबी लव योरसेल्फ : फिट एंड फैबुलस यू' नाम का एक डीवीडी भी लांच कर चुकी हैं, जिसमें वजन कम करने की कला सिखाई गई है।

More from: Khabar
33645

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020