Interview RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

वीकएंड यानी मौज मस्‍ती और अपने लिये वक्‍त : बिपाशा

bipasha basu interview
बिपाशा बसु को बॉलीवुड की सबसे हॉट और सेक्‍सी हीरोइन माना जाता है। बिपाशा अपने फिगर और रूप को लेकर बिपाशा बेहद कॉन्शियस हैं। उनसे बातचीत के कुछ खास अंश-
 
बिपाशा, आपके लिये वीकएंड की क्‍या अहमियत है?
वीकएंड मेरे लिए बहुत मायने रखता है। पूरे हफ्ते काम करने के बाद आपको आराम करने का मौका मिलता है। आपको सच बताऊं, तो पूरा हफ्ता मुझे वीकएंड का इंतजार रहता है। इसे मनाने का मेरा अपना ही एक तरीका है। अगर, मैं यह कहूं कि यह वक्‍त मैं सिर्फ अपने लिये जीती हूं, तो ग़लत नहीं होगा।
 
वीकएंड यानी शनिवार और रविवार को आप क्‍या खास करती हैं ?

वीकएंड पर रिलेक्स करने के लिये मैं रिलेक्‍स होने के लिये योगा का सहारा लेती हूं। सारे हफ्ते की थकान के बाद इससे मैं रिचार्ज हो जाती हूं। इससे मेरा दिल और दिमाग को तरोताजा हो जाता है। इसके अलावा खासतौर के ऑयल की मसाज लेती हूं, जो बालों और बाँडी के लिये बहुत फायदेमंद साबित होता है। वीकएंड पर मैं देर तक सोती हूं। अपनी पसंद की कुछ किताबें पढ़ती हूं। हल्‍का संगीत सुनना भी मुझे बहुत पसंद है।

वीकएंड पर खाने पर कैसे काबू करती हैं?

मैं ऐसा तो नही कहूंगी कि मैं वीकएंड पर दिल खोल कर खाना शुरू कर देती हूं हां, इतना जरूर है कि इन दो दिनों में मैं अपना मनपसंद खाना खाती हूं।

आपके मनपसंद खाने में क्या-क्या शामिल है?

मुझे मछली खाना बहुत पसंद है। (हंसते हुये) मैं बंगाली हूं ना।  मछली हैल्थ के लिये बहुत फायदेमंद होती है। मछली में काफी सारी वैरायटी होती है। जो मुझे पसंद है। इसके अलावा प्रोटीनयुक्त मांसाहार भी खाना पसंद करती हूं, लेकिन इसे मैं ज्‍यादा नहीं खाती।
 
खाने की किन-किन चीजों को आप चाहकर भी नहीं खा पातीं?

बहुत सारी चीजें ऐसी हैं, जो चाहते हुए भी नहीं खाती, जैसे पास्ता, पेस्ट्रीज, चाकलेट्स, आइस्क्रीम आदि। अपने दिल पर कंट्रोल करने की वजह से ही आज कई सालों से मेरा वजन 55 ही है।

आप को बाँलीवुड की सबसे सैक्सी और खूबसूरत हीरोइन के नाम से पुकारा जाता है। ऐसे में क्या आप बताना चाहेंगी कि आपकी खूबसूरती का राज क्या है?

मेरी खूबसूरती का राज है लव योर सेल्फ। यह मेरा गुरू मंत्र भी है और इस नाम से (लव योर सेल्फ) फिटनेस से संबंधित डीवीडी भी मैंने लाँन्च की है। इसमें मैंने अपने आप को फिट रखने के कई अच्छे उपाय और प्रकार बताये हैं। मेरा मानना है कि जब तक आप खुद से प्यार नहीं करेंगें, तब तक कोई और आप से क्यों प्यार करेगा।

आप किस तरह की एक्सरसाइज करती हैं?

मैं माँर्निग वाँक पर जरूर जाती हूं। इसके अलावा दिन में कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज जरूर करती हूं। चाहें वह घर में हो या जिम में। इसके अलावा आधा घंटे तक मौन रखने का अभ्यास करती हूं। यह हमारे शरीर को बहुत ऊर्जा देता है। और हां खूब-खूब पानी पीती हूं।

सुना है योगा पर आपकी बहुत आस्था है?

हां, योगासन शरीर को जहां लचीला बनाता है, वही अध्यात्म मन को शांत और अच्छा करता है। अगर आप भारी एक्सरसाइज नहीं कर सकते तो योगासन जरूर करें।

वीकएंड में शॉर्ट विजिट करनी हो तो आप कहां जाना पसंद करती हैं?

गोवा। गोवा मेरी फेवरेट जगह है। कुछ साल पहले जाँन अब्राहम और मेरे परिवार ने गोवा में बहुत अच्छी छुट्टियां बिताई थीं। मैं गोवा जाने के लिये हमेशा तैयार रहती हूं।

अगर लंबी छुट्टियां मनाने का मौका मिले तो?

ऐसा मौका कम ही मिलता है। जब ऐसा मौका मिलता है तो मैं न्यूयाँर्क
और लंदन जाना पसंद करती हूं। ये जगहें भी खूब पसंद हैं।
 
जॉन और आपके ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं उनके बारे में क्‍या कहेंगी ?
 
मैं बस इतना कहूंगी कि सब कोरी बकवास के अलावा और कुछ भी नहीं है। मैं और जॉन हमेशा साथ हैं। ना जाने क्‍यों लोग इस तरह की बेकार बातें सोचने लगते हैं।
 
लेकिन, आप दोनों आजकल एक साथ नजर नहीं आते ?
 
अब हम दोनों काम करते हैं। दोनों का अपना बिजी शेड्यूल है। आप क्‍या चाहते हैं कि हम अपना काम छोड़कर हर जगह एक साथ जाते रहें।
 
 
हिन्‍दीलोक/ साथ में, हिंदुस्‍तान से साभार
      
More from: Interview
17938

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020