Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

हरमन के साथ घर बसाएंगी बंगाली बाला बिपाशा?

bipasa-harman-07302013
31 जुलाई 2013
मुंबई।
कट्रीना-रणबीर और सलमान-लुलिया की लव स्टोरी की चर्चा अभी खत्म भी नहीं हुई है कि एक और जोड़ी चर्चा में आ गई है। यह जोड़ी है बिपाशा बसु और हरमन बवेजा की। खबर है कि बिपाशा हरमन के साथ अपने रिश्ते को लेकर बहुत गंभीर है और जल्दी ही ये दोनों शादी करने के बारे में भी सोच रहे हैं।
जॉन अब्राहम से ब्रेकअप होने के बाद से बिपाशा का नाम कुछ एक्टर के साथ जोड़ा गया था, लेकिन वे अपना मिस्टर राइट ढूंढने में कामयाब नहीं हो पा रही थीं। हरमन से दोस्ती के बाद बिपाशा को लग रहा है कि यही उनका मिस्टर राइट है। उनके नजदीकी लोगों का कहना है कि गोवा में दोनों ने काफी वक्त साथ बिताया है। बिपाशा ने गोवा में ही हरमन के साथ अपना जन्मदिन भी मनाया और दोनों की एक साथ स्विमिंग पूल में मस्ती करते हुए तस्वीरें भी सामने आई।
सूत्रों का कहना है कि बिपाशा की बहन और मां भी हरमन को पसंद करती हैं और वे भी उसे लेकर गंभीर हैं। हरमन के परिवार में भी बिपाशा को बहू के रूप में देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि हरमन की बहन और बिपाशा दोनों बहुत अच्छी दोस्त बन गई हैं।
वैसे, जॉन से ब्रेकअप होने के बाद से बिपाशा ने अभी तक किसी भी रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है। हरमन के साथ अपनी लव स्टोरी को लेकर भी अभी तक उन्होंने खुलकर बात नहीं की है। खैर, उम्मीद करते हैं कि इस बार बिपाशा का दिल नहीं टूटेगा और वे अपना घर बसाने में कामयाब रहेंगी।
 
 
More from: Khabar
34813

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020