Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बिहार में ग्रामीणों एवं एसएसबी जवानों में संघर्ष, 1 मरा

bihar villagers and ssb soldier struggling one died

26 मई 2012
 
सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के शिविर पर शनिवार को स्थानीय लोगों ने जवानों पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए धावा बोल दिया। इधर, एसएसबी जवानों की गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत होने की खबर है। यद्यपि इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने एसएसबी जवानों पर एक लड़की के साथ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया था, परंतु मामला शांत हो गया। इसके बाद ग्रामीण शनिवार को फिर उत्तेजित हो गये और एसएसबी को घेरकर पथराव करने लगे। सूत्रों के अनुसार ग्रामीणों ने अभी तक शिविर को घेर रखा है।

सूत्रों के अनुसार एसएसबी जवानों ने ग्रामीणों पर गोलीबारी करनी शुरू दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। हालांकि इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इधर, इस मामले में राज्य के पुलिस महानिदेशक अभयानंद ने कहा कि इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संवाददाता सम्मेलन में पूरी जानकारी देंगे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार जिले के आला पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उत्तेजित ग्रामीणों ने बैरगनिया के सभी मार्गो को जामकर दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।


 

More from: Khabar
30899

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020