Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बिहार पंचायत चुनाव के तीसरे चरण हेतु मतदान बुधवार को

bihar-poll-panchayat

26 अप्रैल 2011

पटना। बिहार में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के तहत बुधवार को मतदान होगा। इस चरण में करीब 87 हजार उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करीब 52 लाख मतदाता करेंगे। मतदान को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राज्यवर्धन शर्मा ने मंगलवार को बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरतने तथा चुनाव में आपराधिक तत्वों से सख्ती से निपटने के लिए पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किया गया है। भयमुक्त और निष्पक्ष चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

राज्य निर्वाचन विभाग के अनुसार तीसरे चरण में मुखिया और सरपंच के 875-875, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 11,875, पंचायत समिति सदस्य के लिए 1191, पंच के लिए 12,081 और जिला परिषद सदस्य के 123 पदों के लिए मतदान होगा। इसके लिए कुल 87,092 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। तीसरे चरण के तहत 37 जिलों के 54 प्रखण्डों में 52,08,218 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है। राज्य में दो चरणों का मतदान सम्पन्न हो चुका है। राज्य में 18 मई तक पंचायत चुनाव 10 चरणों में कराए जाएंगे।

More from: Khabar
20298

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020