Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बिहार में पंचायत चुनाव के चौथे चरण हेतु मतदान आज

bihar-panchayat-poll

30 अप्रैल 2011 

पटना। बिहार में पंचायत चुनाव के चौथे चरण के तहत शनिवार को राज्य के 38 जिलों के 62 प्रखण्डों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार चौथे चरण में 27,928 पदों के लिए कुल 93,560 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

चौथे चरण में 38 जिलों के 62 प्रखण्डों में होने वाले इस चुनाव में 53,09,978 मतदाताओं के लिए 12,416 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। नक्सल प्रभावित 19 प्रखण्डों में सुबह सात बजे से तीन बजे तक जबकि शेष प्रखण्डों में पांच बजे तक मतदान होगा।

राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राज्यवद्र्घन शर्मा ने शनिवार को कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष चौकसी के लिए सम्बंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि भयमुक्त और निष्पक्ष चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने चुनाव बहिष्कार की घोषणा कर रखी है। गौरतलब है कि राज्य में अब तक तीन चरणों का चुनाव सम्पन्न हो गया है। पंचायत चुनाव 18 मई तक 10 चरणों कराया जाएगा।

More from: Khabar
20382

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020