Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

6 मई का चांद सबसे चमकीला और बड़ा

big moon on 6th may

2 मई 2012

नई दिल्ली। खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए छह मई की रात खास होगी क्योंकि इस रात चांद साल में सबसे अधिक चमकीला और बड़ा नजर आएगा। इस दिन पूर्णिमा है और चांद धरती के सबसे निकट भी होगा।

साइंस पोपुलराइजेशन एसोसिएशन ऑफ कम्युनिकेटर्स एंड एडुकेटर्स (स्पेस) के सी.बी. देवगन ने कहा, "चांद सामान्य दिनों की तुलना में 14 फीसदी अधिक चमकीला नजर आएगा। साथ ही यह साल में सबसे बड़ा दिखेगा।"

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से चांद के बड़ा या चमकीला होने का सम्बंध किसी आपदा से नहीं है।

उन्होंने कहा, "इसका सिर्फ इतना असर होगा कि चांद चमकीला नजर आएगा और गुरुत्वाकर्षण बल बढ़ने के कारण इसका समुद्र के ज्वार भाटे पर अधिक असर होगा। इससे चिंतित होने की जरूरत नहीं है।"

More from: Khabar
30624

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020