Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भंसाली की 'देवदास' का मजाक नहीं उड़ाया : तुषार

bhansali s devdas did not make a fun tushar

 
24 जुलाई 2012

मुम्बई। फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म 'देवदास' के कुछ दृश्य के फिल्म 'क्या सुपर कुल है हम' में मजाकिया तरीके से फिल्माए जाने को लेकर नाराज हैं। जबकि इस फिल्म के अभिनेता तुषार कपूर का कहना है कि उनका इरादा किसी का दिल दुखाने का नहीं था।


उन्होंने कहा, "मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि वह दुखी हैं या नहीं। लेकिन अगर वह उदास हैं तो वह फिल्म देखने के बाद जान जाएंगे कि हमने उस फिल्म का मजाक नहीं बनाया।"


इस व्यस्क हास्य फिल्म के एक दृश्य में फिल्म की अभिनेत्री नेहा शर्मा और सारा जेन डायस चंद्रमुखी और पारो बनी हैं जबकि तुषार देवदास के रूप में नजर आ रहे हैं। इसी दृश्य को लेकर भंसाली को आपत्ति है।


तुषार का कहना है कि सिर्फ उन्हीं की 'देवदास' का मजाक नहीं उड़ाया गया।


तुषार ने कहा, "यह वास्तव में संजय लीला भंसाली की फिल्म से जुड़ा नहीं है। पुराने 'देवदास' में भी चंद्रमुखी और पारो थीं और उनके परिधान भी समान थे और देवदास के हाथ में बोतल थी। इसलिए इस पर किसी एक का अधिकार नहीं है।"


तुषार ने कहा, "लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह उदास हैं। उनकी 'देवदास' सफल हुई थी, इस वजह से हमने उसकी नकल उतारी। अगर यह सफल नहीं होती तो इस तरह से इसका उल्लेख नहीं होता।"

 

More from: Khabar
31999

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020