Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव के संघर्ष में कमल नाथ शामिल

baba-ramdev-against-corruption-05201123

23 मई 2011  

भोपाल। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह जहां योगगुरु बाबा रामदेव की कई मौकों पर कड़ी आलोचना कर चुके हैं, वहीं एक अन्य कांग्रेस नेता एवं केंद्रीय शहरी विकास मंत्री कमल नाथ ने सोमवार को कहा कि वह योगगुरु के भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष का समर्थन करते हैं।

गौरतलब है कि बाबा रामदेव ने रविवार को मध्य प्रदेश के बैतूल से अपनी राज्यव्यापी रैली 'स्वाभिमान यात्रा' शुरू की है। इसी क्रम में वह कमल नाथ के निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत छिंदवाड़ा जिले में पहुंचे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने बाबा रामदेव से मुलाकात कर उनसे योग के गुर सीखे और कहा कि वह रामदेव की पतंजलि योगपीठ द्वारा हरिद्वार में चलाए जा रहे योग विज्ञान संस्थान के सदस्यों में शामिल हो गए हैं।

नाथ ने यह घोषणा भी की कि वह योगगुरु के भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष में उनके साथ हैं।

कमल नाथ ने इस अवसर पर कहा, "छिंदवाड़ा हो या मध्य प्रदेश या देश का कोई भी हिस्सा, आज भ्रष्टाचार सबसे बड़ी चुनौती है। बाबा रामदेव भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं और मैं इस लड़ाई में उनके साथ हूं।"

बाबा रामदेव ने कहा कि उनकी स्वाभिमान यात्रा मध्य प्रदेश के 11 जिलों से होकर गुजरेगी और एक जून को इसका समापन होगा। उन्होंने घोषणा की कि वह चार जून से भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन शुरू करेंगे।

रैली की शुरुआत के अवसर पर हुए योग सत्र में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ शामिल हुए।

More from: Khabar
20923

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020