Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अब आयुष्मान की निगाहें गायक की भूमिका पर

ayushmaan wants to became singer role in movie

 24 दिसम्बर 2012

मुम्बई। 'विक्की डोनर' से सुर्खियों में आए अभिनेता आयुष्मान खुराना की निगाहें फिल्म में गायक की भूमिका निभाने एवं स्वयं के लिए गाना गाने पर है। आयुष्मान ने 'विक्की डोनर' के प्रसिद्ध गाने 'पानी दा रंग' को अपनी आवाज दी थी। आयुष्मान ने कहा, "मैं फिल्म में गायक की भूमिका निभाना पसंद करुं गा। कुछ-कुछ रणबीर कपूर की 'रॉकस्टार' की तरह। यह शानदार होगा। यदि मुझे फिल्म में अपने लिए गाने का मौका मिले और अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिले तो क्यों नहीं?"


उन्होंने कहा, "मैंने भारतीय शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली है। मैंने इसे कभी भी गम्भीरता से नहीं लिया लेकिन इसका मुझे अब दुख होता है।
"

आयुष्मान का मानना है कि अभिनेता-गायक के एक होने से किसी की भी कला की विश्वनीयता बढ़ जाती है।


उन्होंेने कहा, "यदि आप अपने ही चरित्र को आवाज देते हैं तो यह एक कलाकार के तौर पर आपकी विश्वसनीयता है। यदि आप के पास गायन की प्रतिभा है तो आप को अपने लिए जरूर गाना चाहिए।"

 

More from: Khabar
34183

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020