Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

फिट रहने के लिये आयुष्मान आजकल लगा रहे हैं दौड़

ayushmaan khurana running for fitness

4 सितम्बर 2012

मुम्बई।  अभिनेता आयुष्मान खुराना भले ही आजकल जिम जाने के लिए वक्त नहीं निकाल पा रहे हैं, लेकिन उन्होंने इसकी भरपाई के लिए एक अन्य तरीका ढूंढ लिया है। इन दिनों वह खुद को फिट रखने के लिए मुम्बई की गलियों में दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं। फिल्म 'विक्की डोनर' में पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आए आयुष्मान इन दिनों रोहन सिप्पी की फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद बांद्रा से महानायक अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित निवास तक तकरीबन आठ किलोमीटर लम्बी दौड़ लगाते हैं।


दौड़ पूरी होने के बाद वह अपनी कार में बैठकर वापस घर चले जाते हैं।


एक सूत्र ने बताया कि कई बार उनकी कार जब ट्रैफिक में फंस जाती है, तो वह उसके पहुंचने से पहले दौड़ पूरी कर लेते हैं।

 

More from: Khabar
32641

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020