Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

यशराज फिल्म्स से जुड़े आयुष्मान

aayushmaan connect to yrf

 12 जनवरी 2013

नई दिल्ली।  वीडियो जॉकी से अभिनेता बने आयुष्मान खुराना यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म में काम करेंगे। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से दिल्ली में शुरू होगी। उनकी पहली फिल्म 'विक्की डोनर' की शूटिंग भी दिल्ली में हुई थी। आयुष्मान ने  एक मुलाकात में बताया, "मैं फरवरी से दिल्ली में सोनम कपूर और ऋषि कपूर के साथ यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म की शूटिंग शुरू करूंगा। मैं बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि फिल्म की शूटिंग दिल्ली में होनी है।"


नूपुर अस्थाना के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसे अभी शीर्षक नहीं दिया गया है।


28 वर्षीय आयुष्मान ने कहा, "मैं हाल ही में यशराज फिल्म्स के बैनर से जुड़ा हूं और मैंने तीन फिल्में साइन की हैं। यशराज फिल्म्स बाजार का बादशाह है और मैं इससे जुड़कर सुरक्षित महसूस कर रहा हूं।"


दिल्ली में 23 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बारे में उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं संस्कृति में विविधता होने के कारण होती हैं, दो भारत हैं- शहरी और ग्रामीण। इसे बदलने में समय लगेगा।


रोहन सिप्पी के निर्देशन में बनी उनकी फिल्म 'नौटंकी' 12 अप्रैल को प्रदर्शित होगी।

More from: Khabar
34344

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020