Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

आस्ट्रेलियाई अभिनेत्री 'टैब्रेट बेथेल' 'धूम 3' में

australian actress in dhoom 3

28 सितम्बर 2012


लंदन। बॉलीवुड फिल्म 'धूम 3' में अब आपको आमिर खान और कैटरीना कैफ के साथ आस्ट्रेलियाई अभिनेत्री टैब्रेट बेथेल भी नजर आएंगी। मॉडल से अभिनेत्री बनी आस्ट्रलिया की रहने वाली बेथेल इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं।


फिल्म में काम कर रहे उदय चोपड़ा ने गुरुवार रात अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "प्यारी टैब्रेट बेथेल का स्वागत कीजिए, जो आज ही 'धूम 3' से जुड़ी हैं।"


'धूम 3' पूर्व में बनी 'धूम' का तीसरा संस्करण है। पहली दो फिल्मों में अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई थी।


टैब्रेट ने अपना करियर वर्ष 2008 में टेलीविजन धारावाहिक 'लीजेंड ऑफ द सीकर' से शुरू किया और उसके बाद उन्होंने अन्य धारावाहिक 'द क्लीनिक' में मुख्य भूमिका निभाई। वह 'स्ट्रेंजर्स लवर्स किलर्स' और 'एनीवन यू वांट' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

 

More from: Khabar
33100

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020