Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

दिल्ली में रिमझिम बारिश से सुहाना हुआ मौसम

atlast-rain-in-dehi-make-pleasent-weather

21 मई 2011    

नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार सुबह हुई झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली में दिनभर तेज हवाओं के साथ फुहारों का सिलसिला जारी रहेगा।

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के इस समय के लिए सामान्य है।

अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "बादल छाये रहेंगे और दिन में तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहने की सम्भावना है।"

More from: Khabar
20865

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020