Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

राजनीति आधारित फिल्मों का गहरा प्रभाव : आशुतोष

ashutosh gowarilar says poltical movies has more impact in life

13 अक्टूबर 2012


मुम्बई। 'लगान', 'स्वदेश' और 'जोधा अकबर' जैसी फिल्मों के निर्देशन लिए मशहूर आशुतोष गोवारिकर का कहना है कि राजनीतिक मुद्दों पर आधारित फिल्में लोगों पर गहरा प्रभाव डाल सकती हैं। आशुतोष ने फिल्म 'इन द नेम ऑफ ताई' के प्रदर्शन के मौके पर कहा, "जहां तक राजनीति पर आधारित फिल्मों का सवाल है, तो वे लोगों पर बहुत प्रभाव डालती हैं क्योंकि राजनीति हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। अगर हम कोई बदलाव चाहते हैं, तो हमें केवल उन लोगों को चुनना चाहिए, जो देश में बदलाव ला सकें।"


'इन द नेम ऑफ ताई' एक ऐसी ग्रामीण महिला की कहानी है, जो ताकतवर बिल्डरों और राज नेताओं के शिकंजे से किसानों की जमीन बचाने की प्रक्रिया में काफी कष्ट उठाती है। फिल्म इस शुक्रवार को प्रदर्शित हुई है।


आशुतोष ने अपने अगली फिल्म के बारे में बताया, "पटकथा तैयार है लेकिन शूटिंग शुरू करने में नौ महीने और लगेंगे।"


 

More from: Khabar
33370

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020