5 नवंबर 2012
नई दिल्ली। विवादास्पद कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को नए स्तर पर पहुंचाना चाहते हैं। इसके लिए वह युवाओं के लिए एक ऐसा स्कूल खोलना चाहते हैं, जहां आंदोलन के संगठित रूपों के बारे में पढ़ाया जाएगा। उनके दिमाग में इस तरह के संस्थान को खोलने का विचार टेलीविजन के रियलिटी शो 'बिग बॉस 6' के घर में रहते हुए आया।
शुक्रवार रात घर से बाहर निकलने के बाद त्रिवेदी ने बताया, "मैंने बहुत सी नई चीजों के बारे में सोचा, भ्रष्टाचार से लड़ाई के लिए जो मैं कर सकता हूं। इनमें से एक कार्यकर्ता तैयार करने का स्कूल है। मैं समझता हूं कि लोगों के लिए संगठित रूप में आंदोलन के स्वरूप को समझना बहुत जरूरी है। आरटीआई इनमें से एक है।"
वह इस तरह का पहला स्कूल अपने गृहनगर कानपुर में खोलना चाहते हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह इस कार्य में देश के युवाओं को शामिल कर सकते हैं।
भ्रष्टाचार विरोधी अभियान कार्टून अगेंस्ट करप्शन के संस्थापक और इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) के समर्थक त्रिवेदी ने कहा, "मैं लोगों को बताना चाहता हूं कि ऑनलाइन माध्यमों सहित विभिन्न मंचों को प्रभावी तरीके से आंदोलन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। मैं गांधीवाद के बारे में भी बताना चाहता हूं।"
25 वर्षीय असीम अपने कार्टूनों से भारतीय प्रतीकों और संविधान का अपमान करने के मामले में राजद्रोह के आरोपों का सामना कर रहे हैं।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।