Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

फिल्मों में अश्लील हास्य पसंद नहीं : अरशद वारसी

arshad-on-comedy-movie-0227201333333344
27 फरवरी 2013

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी को हल्की-फुल्की मनोरंजक फिल्मों के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करना पसंद है। वह अश्लील और फूहड़ किस्म की हास्य फिल्मों में काम करना पसंद नहीं करते हैं। वास्तव में अरशद को फिल्म 'मुन्नाभाई' की श्रृंखला फिल्मों में सर्किट का किरदार निभाने के लिए आज भी याद किया जाता है। उनकी नई फिल्म 'जॉली एलएलबी' भी एक हल्की-फुल्की साफ सुथरी हास्य फिल्म है। 

अरशद ने एक साक्षात्कार में आईएएनएस को बताया, "मुझे अश्लील किस्म का हास्य पसंद नहीं है, मैं बुद्धिमानी वाला साफ सुथरा हास्य पसंद करता हूं।"

उनकी अगली फिल्म 'जॉली एलएलबी' कानून व्यवस्था पर कटाक्ष करती हुई एक सामाजिक फिल्म है। सुभाष कपूर फिल्म के निर्देशक हैं। बोमन ईरानी और अमृता राव उनके सह-कलाकार हैं। अरशद ने फिल्म में छोटे शहर के संघर्षरत वकील की भूमिका निभाई है।

वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि इस तरह की साफ सुथरी हास्य फिल्म का वह हिस्सा हैं। उन्हें पूरा यकीन है कि लोग परिवार के साथ बिना शर्मिदा हुए यह फिल्म देख सकते हैं। 

अरशद ने कहा, "फिल्म में बिल्कुल साफ सुथरा हास्य है। कहीं भी आपको द्विअर्थी संवाद नहीं मिलेंगे। आपको अपने परिवार या दोस्तों के साथ फिल्म देखते हुए शर्मिदा नहीं होना पड़ेगा।"
More from: Khabar
34627

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020