Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'इंकार' किसी फिल्म से मेल नहीं खाती : अर्जुन रामपाल

arjun rampaal will seen in the inkaar

 21 दिसम्बर 2012

मुम्बई। अभिनेता अर्जुन रामपाल का कहना है कि उनकी आनेवाली फिल्म इंकार ऑफिस में देह उत्पीड़न के विषय पर आधारित है और इसकी किसी और फिल्म से तुलना नहीं की जा सकती। कहा जा रहा है कि इस फिल्म का विषय ऐतराज फिल्म से काफी मिलता जुलता है जिसमें प्रियंका चोपड़ा अक्षय कुमार को अपना शिकार बनाती हैं। इस बारे में पूछे जाने पर अर्जुन ने कहा कि सुधीर मिश्रा ऐसी फिल्म नहीं करते जो किसी दूसरी फिल्म से मेल खाती हो।


एक साक्षात्कार में अर्जुन ने बताया कि इस फिल्म में ऑफिस में उत्पीड़न के अलावा भी बहुत कुछ है। उन्होंने कहा कि फिल्म में एक ऑफिस में दो मजबूत किरदार हैं जिनमें अपसी संबंध है और फिर कैसे सात साल के दैरान चीजें बदलती हैं और कैसे शक्तिशाली बॉस अपने पावर का इस्तेमाल कर पाता है या नहीं, यही फिल्म की कहानी है।


एडवरटाइजि़ंग की दुनिया से संबंध रखने वाली इस फिल्म में अर्जुन रामपाल एजेंसी के सीईओ हैं और चित्रांगदा सिंह ने कॉपीराइटर की भूमिका निभाई है।

 

More from: Khabar
34149

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020