Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'जंजीर' के रीमेक में अर्जुन रामपाल नहीं

arjun rampal not in remake of janjeer


27 अगस्त 2012

मुम्बई।  अभिनेता अर्जुन रामपाल अब अपूर्व लखिया की फिल्म 'जंजीर' का हिस्सा नहीं हैं। पहले उन्हें इस फिल्म में शेर खान की भूमिका मिलनी तय थी लेकिन अब वह इस फिल्म से बाहर हो गए हैं। अपूर्व ने 1973 में प्रकाशित सुपर हिट फिल्म 'जंजीर' का रीमेक बनाने का फैसला किया है। उस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जय बच्चन और प्राण ने अहम भूमिका निभाई थी।


अपूर्व ने कहा, "अर्जुन अब हमारी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। उनके पास तारीख की कमी थी और यही कारण है कि वह इस फिल्म से हट गए हैं।"


यह रोल पहले कथित तौर पर संजय दत्त को दिया गया था लेकिन अपूर्व ने इस अफवाह को नकार दिया है। संजय का नाम अर्जुन का नाम इस रोल के लिए तय होने से पहले ही चर्चा में आया था।


इस फिल्म में मुख्य किरदार दक्षिण के अभिनेता राम चरण तेजा निभा रहे हैं। मूल फिल्म में मुख्य भूमिका अमिताभ बच्चन ने निभाई थी। प्रियंका चोपड़ा फिल्म में माला की भूमिका में दिखेंगी, जो मूल फिल्म में जया का किरदार था।

 

More from: Khabar
32486

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020