Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं पसंद : अर्जुन

arjun rampal likes to have difficult roles


4 अक्टूबर 2012


मुम्बई। अभिनेता अर्जुन रामपाल को वे भूमिकाएं अधिक पसंद आती हैं, जो उनके अभिनय कौशल को चुनौती देती हैं। 39 वर्षीय अर्जुन ने बुधवार को अपनी आने वाली फिल्म 'चक्रव्यूह' के संगीत के जारी होने के मौके पर एक रेडियो स्टेशन पर कहा, "मैं किसी भूमिका को तभी पसंद करता हूं, जब वह शुरुआत में मुझे डराती हैं। जब आपको कोई भूमिका डराती है, तो आप सोचने लगते हैं कि आप उसे कर पाएंगे या नहीं। मैं सोचता था कि हर किरदार को आसानी से निभाया जा सकता है, लेकिन यह गलत है।"


अर्जुन ने कहा, "लेकिन प्रकाश झा ने मुझे हमेशा ऐसे किरदार दिए हैं, जो आपको स्वयं से आगे निकलने का मौका देते हैं।"


अर्जुन ने बताया कि 'चक्रव्यूह' के निर्देशक प्रकाश झा ने भी फिल्म के एक दृश्य में अभिनय किया है।


उन्होंने कहा, "वह वास्तव में बहुत यादगार पल था क्योंकि झा ने अपने लिए कुछ संवादों को बचाकर रखा था और जो उन पर और उनके दृश्य पर बिल्कुल फिट बैठते थे...ये अद्भुत दृश्य के रूप में बाहर आए और मुझे उम्मीद है कि ये दृश्य फिल्म में शामिल होंगे।"


इस महीने की 24 तारीख को प्रदर्शित होने वाली 'चक्रव्यूह' में अभय देओल, ईशा गुप्ता और मनोज बाजपेयी भी नजर आएंगे।

 

More from: Khabar
33196

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020