Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अपने पिता बोनी की फिल्म में लीड रोल में दिखेंगें अर्जुन कपूर!

arjun kapoor will see in his father boney kapoor flim

 
4 अक्टूबर 2012

मुम्बई।  फिल्म निर्माता बोनी कपूर अपनी तेलुगू भाषा की हिट फिल्म 'ओकाडू' का हिन्दी संस्करण बनाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इस फिल्म में उन्होंने अपने बेटे अर्जुन कपूर को मुख्य भूमिका में लिया है। बोनी ने बताया, "हां, मैं तेलुगू फिल्म 'ओकाडू' का हिन्दी संस्करण बना रहा हूं। एरोस ने फिल्म के अधिकार खरीद लिए हैं। मैं इस वक्त इसकी ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता। एक बार चीजें व्यवस्थित हो जाएं, तब मैं इस बारे में बात करूंगा।"


उन्होंने कहा, "फिल्म की शूटिंग जून 2013 में शुरू हो जाएगी। अर्जुन अभी अन्य परियोजनाओं 'औरंगजेब', 'गुण्डे' और 'टू स्टेट्स' में व्यस्त हैं। एक बार वह इन फिल्मों का काम पूरा कर लें, उसके बाद वह मेरी फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।"


बोनी ने अभी अपनी फिल्म के लिए मुख्य अभिनेत्री और निर्देशक का चयन नहीं किया है।


वर्ष 2003 में प्रदर्शित 'ओकाडू' का निर्देशन गुनाशेखर ने किया था और मुख्य भूमिका महेश बाबु, भूमिका चावला और प्रकाश राज ने निभाई थी।

More from: Khabar
33192

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020