Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'क्रिश' से जुड़ाव महसूस करता हूं : अर्जुन

arjun-kapoor-bollywood-08042014
8 अप्रैल 2014
मुंबई|
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर कहते हैं कि आगामी फिल्म '2 स्टे्टस' में उनका किरदार 'क्रिश' जिन भावनाओं से गुजरता है, वह उनसे जुड़ाव महूसस करते हैं। उन्होंने कहा, "मैं क्रिश की भावनाओं से बहुत हमदर्दी जताता हूं और फिल्म करने का निर्णय लेते समय इससे फर्क पड़ा।"

28 वर्षीय अर्जुन ने यहां सोमवार को '2 स्टेट्स' के नए आवरण के लांच मौके पर कहा, "वह बहुत ही पारिवारिक है। व्यवहार से बेहद भला और नेक है। उसने अपनी मां का पक्ष लिया और उस रिक्तता को दूर करने की कोशिश की, जो कुछ मतभेदों की वजह से पिता, बेटे और मां के बीच है।"

'2 स्टेट्स' फिल्म चर्चित लेखक चेतन भगत के इसी नाम से लिखे उपन्यास पर आधारित है।

फिल्म में आलिया भट्ट भी हैं। 18 अप्रैल को रिलीज हो रही इस फिल्म में आलिया अभिनेता अर्जुन संग रोमांस करती नजर आएंगी।
More from: Khabar
36641

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020