Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बच्चों की प्रतिभा को आंकना मुश्किल : अनुराग

anurag-basu-on-kids-0214201300001122
14 फरवरी 2013

मुम्बई। 'तारा', 'कोशिश : एक आशा' जैसे धारावाहिक बना चुके फिल्म निर्देशक अनुराग बसु जी टीवी के शो 'इंडियाज बिगेस्ट ड्रामेबाज' के साथ छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। बच्चों पर आधारित इस शो में निर्णायक की भूमिका निभा रहे अनुराग के मुताबिक बच्चों की प्रतिभा को आंकना बेहद मुश्किल काम है। उन्होंने कहा, "बच्चों का आकलन करना बेहद मुश्किल है क्योंकि कभी हमें उनकी प्रतिभा साफ नजर आ जाती है तो कभी वह ठीक से प्रदर्शन नहीं कर पाते। उनके भीतर हालंकि प्रतिभा होती है।"

बुधवार को कार्यक्रम को लांच करने के दौरान अनुराग ने कहा, "इस शो में नृत्य या गाना नहीं है इसलिए बच्चों का आकलन करने में हमें काफी मुश्किलें आईं।"

इस शो में अभिनेता विवेक ओबेरॉय और अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे भी निर्णायक की भूमिका में हैं। टीवी कलाकार रित्विक धनजानी और रागिनी खन्ना इसके प्रस्तोता के रूप में नजर आएंगे।

'इंडियाज बिगेस्ट ड्रामेबाज' का प्रसारण 23 फरवरी से होगा।
More from: Khabar
34543

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020