Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शुक्रवार को रामलीला मैदान पहुंचेंगे अन्ना हजारे

anna hazare will reached ramleela

18 अगस्त 2011

नई दिल्ली । भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी लोकपाल की मांग को लेकर तिहाड़ जेल में अनशन पर बैठे अन्ना हजारे शुक्रवार से रामलीला मैदान जाएंगे।

अन्ना के प्रमुख सहयोगी अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मैंने रामलीला मैदान की स्थितियों को लेकर अन्ना जी से अभी बात की है। वह शुक्रवार को रामलीला मैदान पहुंचेंगे।"

एक अन्य सहयोगी के मुताबिक अन्ना हजारे शुक्रवार को तिहाड़ जेल से सीधा रामलीला मैदान जाएंगे।

उन्होंने कहा, "अभी हम इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते कि वह शुक्रवार को रामलीला मैदान कब पहुंचेंगे।"

गौरतलब है कि अन्ना हजारे 16 अगस्त से ही जन लोकपाल विधेयक के समर्थन में अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं।

More from: Khabar
23850

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020