Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

लोकपाल बिल में अड़चन पर पुन: आमरण अनशन: अन्ना

anna-hazare-lokpal-bill

30 अप्रैल 2011 

वाराणसी। भ्रष्टाचार मिटाने के लिए जनता को एकजुट होने का आह्वान करते हुए जाने-माने समाजसेवी अन्ना हजारे ने शुक्रवार को एक बार फिर चेतावनी दी कि अगर सरकार ने लोकपाल विधेयक की राह में कोई बाधा उत्पन्न की तो वह फिर से आमरण अनशन करेंगे।

शहर के सी.एम.कालेज में आयोजित जनसभा को अन्ना ने खराब सेहत के कारण पुणे से फोन द्वारा संबोधित करते हुए हुंकार भरी कि लोकपाल विधेयक तो शुरुआत है, अभी आगे लंबी लड़ाई लड़नी है। उन्होंने सरकार को आगाह किया कि अगर लोकपाल विधेयक के रास्ते में परेशानियां खड़ी की गईं तो वह फिर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर आमरण अनशन करेंगे।

उन्होंने कहा कि कहा कि हम अपने देश के भ्रष्टाचार को तभी समाप्त कर पाएंगे जब हम सब इसके खिलाफ एकजुट होकर खड़े होंगे। लोकपाल विधेयक भ्रष्टाचार से निपटने का एक प्रमुख हथियार है।

लोकपाल को देश के लिए दूसरी आजादी करार देते हुए वरिष्ठ समाजसेवी ने कहा कि यह विधेयक भ्रष्ट व्यक्ति को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाएगा।

अन्ना हजारे के सहयोगी अरविंद केजरीवाल जनसभा में मौजूद रहे। केजरीवाल ने कहा, "हमारी टीम को तोड़ने की कोशिश की गई लेकिन ऐसा करने वाले अपने मकसद में नाकामयाब रहे।"

उल्लेखनीय है कि अन्ना हजारे शनिवार को सुल्तानपुर में और एक मई को लखनऊ में आयोजित जनसभा को भी पुणे से फोन द्वारा संबोधित करेंगे।

More from: Khabar
20379

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020