Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सुपरस्टार की भूमिका निभाना रोमांचक : अनीता

anita-hassanandani-09092013
9 सितंबर 2013
मुंबई|
टीवी कार्यक्रम 'मधुबाला-एक इश्क एक जुनून' में अतिथि भूमिका कर रहीं अभिनेत्री अनीता हसानंदानी पूर्व में कभी सुपरस्टार का किरदार न निभाने के चलते ही यह किरदार करने को राजी हुई हैं। ज्यादातर संकोची किरदारों को निभाने वाली अनीता 'कभी सौतन कभी सहेली' और 'काव्यांजलि' सरीखे कार्यक्रमों में अभिनय कर चुकी हैं। वह 'कृष्णा कॉटेज' और 'जस्ट मैरिड' फिल्म में भी काम कर चुकी हैं।

अनीता ने यहां कार्यक्रम के सेट पर कहा, "एक अलग तरह की भूमिका मिली है। यह एक अच्छा कार्यक्रम है और दिलचस्प भी। मैंने पूर्व में कभी ऐसा किरदार नहीं किया और इसीलिए उत्साहित हूं। अलग लोगों के साथ, विभिन्न सेटों पर काम करना अच्छा लगता है इसीलिए मैं 'मधुबाला..' में हूं।"

वह इसमें एक सुपरस्टार का किरदार कर रही हैं, जिससे फिल्म उद्योग द्वारा बहिष्कृत मुख्य अभिनेता आरके (विवियन डी'सेना) संपर्क करता है। 

संभव है, कार्यक्रम में यह बदलाव मुख्य नायिका मधुबाला का किरदार कर रहीं दृष्टि धामी के फिल्मों में बतौर हीरोइन करियर शुरू करने के चलते किया गया हो। 
More from: Khabar
35147

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020