Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अनिल जल्द करेंगे '24' की शूटिंग

anil will start shooting of 24


 22 दिसम्बर 2012

मुम्बई।  बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने कहा है कि वह निर्देशक अभिनव देव के साथ अमेरिकी टीवी शो '24' के कलाकारों के चयन पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस शो के लिए सेट निर्मित हो चुका है और जल्द ही शूटिंग शुरू होगी। अनिल ने हाल ही में इस धारावाहिक के अधिकार खरीदे हैं।


उन्होंने कहा, "शूटिंग जल्द शुरू होगी। एक सेट पूरा होने वाला है। इसकी शूटिंग कुर्ला के निकट होगी। शेष शूटिंग बाहर होगी। हम पूरी मुम्बई में शूटिंग करेंगे।"


अनिल ने कहा कि उनकी इच्छा सास-बहू छाप धारावाहिक बनाने की नहीं हैं।


उन्होंने कहा, "यह रिएलटी शो नहीं है। इसमें कल्पना है। ऐसा धारावाहिक पहले कभी नहीं आया है। इसे निश्चित तौर पर दर्शक पसंद करेंगे।"


अनिल के अनुसार दर्शक समझदार हैं और वे अच्छी विषयवस्तु को स्वीकार करने के लिए तत्पर हैं।


 

More from: Khabar
34154

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020