Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बच्चन को ग्लोबल आइकन ऑफ द ईयर पुरस्कार

amitabh-bachchan-bollywood-26032014
26 मार्च 2014
मुंबई|
अमिताभ बच्चन को एनआरआई ऑफ द ईयर पुरस्कार समारोह में इंडियाज ग्लोबल आइकन ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाजा गया। 71 वर्षीय अमिताभ ने यह पुरस्कार फिल्म जगत की युवा पीढ़ी के कलाकारों को समर्पित किया है। अमिताभ ने पुरस्कार समारोह के दौरान संवाददताओं से कहा, "मैं इस पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए टाइम्स नाउ समाचार चैनल और आईसीआईसीआई बैंक को धन्यवाद देना चाहता हूं।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मैं इकलौता शख्स नहीं हूं जिसे इस पुरस्कार से नवाजा जाना चाहिए। वास्तव में, मनोरंजन जगत में खासकर युवा पीढ़ी के कलाकारों में मेरे बहुत से ऐसे दोस्त हैं, जिनकी वजह से हमारा फिल्मोद्योग पूरी दुनिया में जाना जाता है। इसलिए मैं यह पुरस्कार उन्हें समर्पित करना पसंद करूंगा।"

वह फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'भूतनाथ रिटर्नस' का प्रचार करने में व्यस्त हैं, जो 11 अप्रैल को प्रदर्शित होनी है।
More from: Khabar
36559

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020