Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ट्विटर पर अमिताभ के 70 लाख से ज्यादा प्रशंसक

amitabh-bachchan-bollywood-06112013
6 नवंबर 2013
मुंबई|
बॉलीवुड हस्तियों में से महानायक अमिताभ बच्चन माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर सबसे ज्यादा सक्रिय हैं। इस साइट पर उनके 70 लाख से अधिक प्रशंसक हैं। इसके लिए उन्होंने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है। 71 वर्षीय बिग बी ने बुधवार को ट्वीट किया, "आप सभी का धन्यवाद। ट्विटर पर मुझे चाहने वालों की संख्या 70 लाख से अधिक है।"

अमिताभ बच्चन ट्विटर पर अब तक 26,856 बार ट्वीट कर चुके हैं और 840 लोगों को फोलो करते हैं। वह इस मंच का प्रयोग अपनी दिनचर्या के बारे में प्रशंसकों को बराबर अवगत कराने, खास मौकों पर बधाई देने, अपने गहन विचारों और साथ ही कुछ मुद्दों पर अपनी राय देने के लिए करते हैं।

बिग बी 'कभी कभी', 'डॉन', 'अभिमान' और 'सत्याग्रह' सरीखी सफल फिल्में देने के लिए जाने जाते हैं। वह एक सक्रिय ब्लॉगर भी हैं। उनका ब्लॉग उनके विचारों का संग्रह है।
More from: Khabar
35520

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020