Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

गीतांजलि आभूषणों का विज्ञापन करेंगी अमीषा

amisha will do add flim

5 नवंबर 2012

मुम्बई।  अभिनेत्री अमीषा पटेल एक फिल्म साइन करने के साथ-साथ गीतांजलि आभूषणों के विज्ञापन से धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं। अमीषा (37) ने इसकी पुष्टि करते हुए ट्विटर पर लिखा, "यह सच है.. मैं गीतांजलि आभूषणों का विज्ञापन करने जा रही हूं। पिछले सप्ताह ही उनके साथ समझौता हुआ.. शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद।"


अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ 'कहो न प्यार है' फिल्म से अपना करियर शुरू करने वाली अमीषा की पिछले साल 'चतुर सिंह टू स्टार' फिल्म आई थी।


अभिनेता सनी देओल के साथ वर्ष 2001 में सुपरहिट फिल्म 'गदर : एक प्रेम कथा' दे चुकीं अमीषा एक बार फिर उनके साथ 'सिंह साहब- द ग्रेट' फिल्म में जोड़ी बनाने जा रही हैं। अनिल शर्मा की यह फिल्म इस माह के अंत तक प्रदर्शित होगी। इसकी शूटिंग भोपाल और इंदौर में की जा रही है।


उनके पास 'भैयाजी सुपरहिट', 'रेस 2' और 'शॉर्टकट रोमियो' फिल्म भी है।

 

More from: Khabar
33624

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020