Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'2 स्टेट्स' के लिए तमिल सीख रही हैं आलिया

alia learning tamil

 
3 जनवरी 2013

मुम्बई।  अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म '2 स्टेट्स' में एक तमिल लड़की का किरदार कर रही हैं और इसलिए वह तमिल भाषा सीखने के साथ-साथ दक्षिण भारतीय संस्कृति को जानने पर भी ध्यान दे रही हैं। लेखक चेतन भगत के उपन्यास '2 स्टेट्स : द स्टोरी आफ माई मेरिज' पर आधारित फिल्म के लिए वह खुद को एक तमिल अयंगर लड़की के रूप में ढालने की कोशिश कर रही हैं। यह एक पंजाबी लड़के और एक तमिल लड़की के प्यार और दोनों के परिवारों के बीच के सांस्कृतिक टकराव की कहानी है।


आलिया के एक करीबी सूत्र ने कहा, "वह तमिल संस्कृति और परम्परा को सीखने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने एक तमिल शिक्षक भी नियुक्त किया है जो उन्हें दक्षिण भारतीय संस्कृति को अपनाने में उनकी मदद करेंगे।"


फिल्म निर्माता करन जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट आफ द ईयर' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली आलिया अपने किरदार में जान डालने के लिए दक्षिण भारत का दौरा भी कर रही हैं।


'2 स्टेट्स' में 'इशकजादे' के अभिनेता अर्जुन कपूर होंगे। उन दोनों ने हाल ही में इस फिल्म के लिए फोटो शूट किया है जिसमें वह एक पारम्परिक दक्षिण भारतीय साड़ी में नजर आ रही थीं।


इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन कर रहे हैं और इसका निर्माण करन जौहर और साजिद नाडियाडवाला करेंगे।

More from: Khabar
34252

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020