Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कोलकाता की पृष्ठभूमि पर बनेगी 'गुंडे' : अली अब्बास जफर

ali abaas jafar next movie based on kolkata background-

30 अगस्त 2012


नई दिल्ली। सुजॉय घोष की फिल्म 'कहानी' के बाद निर्देशक अली अब्बास जफर ने अपनी फिल्म 'गुंडे' की पृष्ठभूमि के लिए कोलकाता को चुना है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर हैं। यह फिल्म 1970 और 1980 के दशक में मालगाड़ी से कोयला चुराने वाले दो चोर बिक्रम और बेला की कहानी पर आधारित है जो बाद में कालाबाजारी के जरिये शक्तिशाली माफिया बन जाते हैं।


फिल्म 'बैंड बाजा बारात' और 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' के बाद 'यशराज फिल्म्स' के बैनर तले रणवीर की यह तीसरी फिल्म है। इसी तरह 'यशराज फिल्म्स' के तहत अर्जुन की भी यह तीसरी फिल्म होगी। वह 'इशकजादे' में काम कर चुके हैं और इसके बाद औरंगजेब में भी नजर आएंगे। 

More from: Khabar
32545

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020