Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बेटे आरव को करियर चुनने की आजादी देंगे अक्षय

aksah says about his son aarav

4  दिसम्बर 2012
 
मुम्बई।  अभिनेता अक्षय कुमार अपने बेटे आरव पर फिल्म उद्योग में शामिल होने का दबाव नहीं डालेंगे और उसे करियर चुनने की पूरी आजादी देंगे। अक्षय ने कहा, "अगर वह अभिनेता बनना चाहता है, वह बन सकता है। वह अभी सिर्फ 10 साल का है। वह जो बनना चाहता है बन सकता है, जब वह बड़ा होगा। वह चिकित्सक या वकील या कुछ और बनना चाहेगा, मैं उस पर दबाव नहीं डालूंगा।"


ट्विंकल खन्ना से विवाह के बंधन में बंधे अक्षय को एक बेटा आरव और बेटी नितारा है।

 

अक्षय का अभिनय उनकी फिल्मों के साथ-साथ अच्छा होता गया है।


इसके पीछे छिपे राज के बारे में अक्षय ने कहा, "मैं जिंदगी में हंसने के अलावा कुछ नहीं करता। यह विज्ञान और वास्तविक जिंदगी में साबित हो चुका है कि लोगों को हंसाना सबसे बेहतरीन काम है।"


खिलाड़ी कुमार के नाम से चर्चित 45 वर्षीय अक्षय अपनी नई फिल्म 'खिलाड़ी 786' के प्रदर्शन का इंतजार कर रहे हैं। आशीष आर मोहन द्वारा निर्देशित यह फिल्म सात दिसम्बर को प्रदर्शित होगी।

 

More from: Khabar
33970

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020