Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मुख्यमंत्री अखिलेश की पत्नी डिंपल ने की सम्पत्ति की घोषणा

dimple yadav, akileshs wife dimple declares property

31 मार्च 2012

लखनऊ |  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी अब अपने पति की राह पर चल पड़ी हैं। शुक्रवार की देर रात डिंपल की सम्पत्ति का ब्यौरा जारी कर दिया गया। इससे कुछ दिन पहले ही सूबे की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी सम्पत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक किया था।

डिंपल की सम्पत्ति का ब्यौरा शुक्रवार देर रात सरकारी वेबसाइट पर जारी किया गया। डिंपल के पास 59 लाख, 76 हजार, 687 रुपये के गहने हैं।

खास बात यह है कि मुख्यमंत्री की पत्नी पर 22 लाख रुपये का कर्ज भी है। डिंपल के ऊपर हालांकि जो कर्ज है वह उन्होंने अपने पति से ही लिया है। उनके बैंक खाते में 81 लाख, 67 हजार, 56 रुपये जमा हैं। इसके अलावा उनके पास 81 लाख, 39 हजार, 414 रुपये की अचल सम्पत्ति भी है।

राजधानी लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित 1-ए आवास में वह अखिलेश की साझीदार हैं। मकान में उनके हिस्से की कीमत 41 लाख, 63 हजार, 647 रुपये है।

More from: Khabar
30194

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020