Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अखिलेश ने विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ली

akhilesh took oath as a member of the legislative council

14 मई 2012

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के रूप में शपथ ग्रहण की।

अखिलेश ने पहली बार विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ली है। अभी तक वह कन्नौज सीट से सांसद थे। मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद वह लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं।

विधान परिषद के सभापति गणेश शंकर पांडे ने विधान भवन में अखिलेश सहित सपा के आठ, राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक-एक सदस्य को शपथ दिलाई। ये सदस्य पिछले महीने निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।

अखिलेश के साथ शपथ लेने वालों में सपा से राजेंद्र चौधरी, अम्बिका चौधरी, विजय यादव, मधु गुप्ता, नरेश उत्तम, राम सकल गुज्जर और उमर खान शामिल थे। इनके अलावा भाजपा से महेंद्र सिंह और रालोद से चौधरी मुश्ताक अहमद ने भी शपथ ली।

 

More from: Khabar
30724

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020