Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अखिलेश का जनता दरबार बुधवार से

akhilesh janta darbar

18 अप्रैल 2012

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उसकी समस्याएं सुनने के लिए बुधवार से जनता दरबार की शुरुआत की।

यह जनता दरबार मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 5-कालीदास मार्ग पर शुरू हो गया है। जनता दरबार में अलग-अलग जिलों से सैकड़ों लोग अपनी-अपनी फरियाद लेकर पहुंचे हैं।

जनता दरबार हर बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर लगा करेगा, जिसमें मुख्यमंत्री आम लोगों की समस्याओं पर गौर करेंगे।

उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) ने वादा किया था कि उसकी सरकार बनने पर राज्य में जनता दरबार का सिलसिला फिर से शुरू किया जाएगा।

मुलायम सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में जनता दरबार लगा करता था लेकिन मायावती के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह बंद हो गया था।

More from: Khabar
30549

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020