Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अखिलेश ने विधान परिषद के लिए पर्चा भरा

akhilesh yadav, akhilesh filed his nomination for the legislation council

12 अप्रैल 2012

लखनऊ |  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 26 अप्रैल को होने वाले विधान परिषद चुनावों के लिए गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। अखिलेश के साथ पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने भी विधान परिषद के लिए पर्चा भरा। इससे पहले बुधवार को सपा के पांच उम्मीदवार कैबिनेट मंत्री अम्बिका चौधरी, मधु गुप्ता, नरेश चंद्र उत्तम, राम सकल और विजय यादव भी नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।

सपा विधान परिषद की 13 सीटों में से आठ के लिए चुनाव लड़ रही है। सपा के आठवें उम्मीदवार एवं जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी के दामाद उमर खान को लेकर संशय बना हुआ है।

वैसे सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से आज अपराह्न इमाम बुखारी से होने वाली मुलाकात के बाद विवाद सुलझ्झने के आसार दिख रहे हैं। विधान परिषद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 16 अप्रैल है।

More from: Khabar
30497

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020