Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अजय ने शुरू की सत्याग्रह की शूटिंग

ajay-started-shooting-of-satyagraha
14 फरवरी 2013

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने फिल्मकार प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' की शूटिंग शुरू कर दी है। राजनीति पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग भोपाल में चल रही है और अजय, साजिद खान की फिल्म 'हिम्मतवाला' के प्रदर्शन में शामिल होने से पहले मार्च के मध्य तक इसकी शूटिंग करेंगे।

'सत्याग्रह' में अजय के अलावा अमिताभ बच्चन, करीना कपूर, अर्जुन रामपाल और मनोज वाजपेयी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का प्रदर्शन अगस्त में किया जाएगा।

'सन आफ सरदार' फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर आखिरी बार नजर आए अजय 'हिम्मतवाला' फिल्म के प्रदर्शन का भी इंतजार कर रहे हैं जो कि 1983 में इसी नाम से बनी फिल्म का नया संस्करण है। इसका प्रदर्शन 23 मार्च को होगा।
More from: Khabar
34541

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020