Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

एयर इंडिया पॉयलटों की हड़ताल खत्म

air india strike end


4 जुलाई 2012

नई दिल्ली। बीते 59 दिनों से चल रही एयर इंडिया के पॉयलटों की हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई। हड़ताली पायलटों ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को भरोसा दिलाया था कि वे 48 घंटे के भीतर हड़ताल खत्म करके काम पर लौट जाएंगे।

इससे पहले नागरिक उड्डयन मंत्री अजीत सिह ने मंगलवार को कहा था कि हड़ताली पायलटों को काम पर वापस लौटने का निर्देश देकर उच्च न्यायालय ने इस मुद्दे पर सरकार के विचार का ही समर्थन किया है। सरकार पायलटों सहित एयर इंडिया के सभी कर्मचारियों के कल्याण के लिए कटिबद्ध है।

भारतीय पायलट गिल्ड के पायलटों की यह हड़ताल आठ मई से चल रही थी। ये पायलट उनके सहकर्मियों और तत्कालीन इंडियन एयरलाइंस के पायलटों को बोइंग 787 ड्रीमलाइनर में प्रशिक्षण दिए जाने का विरोध कर रहे थे।

इस हड़ताल के चलते एयर इंडिया के बोइंग 777 का पूरा बेड़ा जमीन पर आ गया था और कई महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय वायुमागोर्ं पर उसकी उड़ाने बंद हो गई थीं।

हड़ताल से एयर इंडिया को अभी तक 620 करोड़ रुपये के राजस्व को नुकसान हुआ है।


 

More from: Khabar
31621

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020