Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

उम्र विवाद से बचा जा सकता था : जनरल सिंह

8 मई2012
 
तिरूवनंतपुरम।  सेना में भ्रष्टाचार और अपनी उम्र पर विवाद को लेकर पिछले दिनों चर्चा में रहे थल सेना प्रमुख जनरल वी.के. सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह चाहते थे कि उनकी जन्मतिथि पर विवाद से बचा जाय। अपनी जन्मतिथि को लेकर सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने वाले सिंह से जब पूछा गया कि वह इस मुद्दे पर क्या सोचते हैं, क्या वह दुखी या नाराज हैं, इस पर उन्होंने कहा, "मैं इसे इस तरह से देखता हूं कि यह एक ऐसी घटना है जिस पर विवाद से बचा जा सकता था।"

जनरल सिंह सोमवार को यहां दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे। वह 'नॉर्थ-ईस्ट ट्रायोलॉजी' किताब के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस किताब को दीप्ति भल्ला व कुणाल वर्मा ने लिखा है।

केरल के मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने किताब का लोकार्पण किया।

एक अन्य प्रश्न के जवाब में जनरल सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार हमेशा से एक बड़ा मुद्दा रहा है और लोग हर जगह भ्रष्टाचार से लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, "हम पारदर्शिता व ईमानदारी चाहते हैं और बिचौलियों के गलत कामों को रोकना चाहते हैं। हथियारों की खरीद में खामियां पाई गईं.. सेना कार्रवाई कर रही है और हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि ये खामियां दूर कर ली जाएंगी।"

उन्होंने कहा, "पूरी प्रणाली में बदलाव की आवश्यकता है।"

इससे पहले जनरल सिंह व उनकी पत्नी ने यहां श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर व नजदीक के गणपति मंदिर में प्रार्थना की।

 

More from: Khabar
30677

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020