Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मानसून की पहली बारिश बाद अंधेरे में डूबा आगरा

after the first rain in agra filled with darkness


6 जुलाई 2012

आगरा।  ताजमहल के शहर आगरा में लम्बे इंतजार के बाद गुरुवार शाम मानसून की पहली बारिश हुई। इसके साथ ही यहां का तापमान नौ डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। लेकिन पहली बारिश के बाद ही यहां बिजली आपूर्ति सेवा प्रभावित हो गई और पूरा शहर अंधेरे में डूब गया।

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आगरा में गुरुवार रात 9.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे यहां आद्र्रता 100 प्रतिशत हो गई है।

बारिश से जिले की फतेहाबाद, खैरागढ़, बाह, इतमादपुर और किराओली तहसीलों के किसानों में जहां खुशी की लहर हैं, वहीं शहरी लोग भी एक-दूसरे को मोबाइल संदेश भेज मानसून की दस्तक की बधाई दे रहे हैं।

लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक और दो दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

गुरुवार रात 45 मिनट तक लगातार हुई भारी बारिश से शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया था।

आगरा बीते एक महीने से पेयजल व बिजली की कमी से जूझ रहा है। उम्मीद की जा रही है कि बारिश से मौसम सुहावना होने के बाद बिजली की मांग में कमी आएगी।

 

More from: Khabar
31669

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020