Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अफगान-पाक नीति पर चर्चा करेंगे सेना प्रमुख

नई दिल्ली, 20 जुलाई
 
सेना प्रमुख दीपक कपूर का पांच दिवसीय अमेरिका दौरा सोमवार से शुरू हो गया। इस दौरे में कपूर वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों से अफगानिस्तान-पाकिस्तान नीति के अलावा क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर चर्चा करेंगे।

भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि अमेरिका इस क्षेत्र में (अफगानिस्तान-पाकिस्तान) भारत की विशेषज्ञता का लाभ लेना चाहता है। उन्होंने कहा कि कपूर वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ अफगानिस्तान-पाकिस्तान नीति और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर चर्चा करेंगे।

सेना प्रमुख का अमेरिकी दौरा उस वक्त शुरू हुआ है जब अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन भारत में हैं।

अफगानिस्तान में 20 अगस्त को आम चुनाव होने वाले हैं। वहां शांति पूर्ण चुनाव के लिए अमेरिका भारत से शिक्षा लेना चाहता है। यद्यपि भारत अफगानिस्तान में सैन्य कार्यक्रमों से सीधे तौर पर जुड़ा नहीं है लेकिन युद्ध से तबाह हुए देश के पुनिर्माण कार्यक्रमों में वह महत्वूर्ण भूमिका निभा रहा है।

कपूर अमेरिका के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टॉफ, चीफ ऑफ स्टॉफ सेंट्रल कमांड के कमांडर से मुलाकात करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

 

More from: Khabar
603

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020