Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

आठ साल बाद भी बरकरार है विवेक, रितेश, आफताब की तिकड़ी

afatabh rithesh and vivek busy in shooting of grand masti


22 नवंबर 2012

मुंबई।  अभिनेता विवेक ओबराय और रितेश देशमुख के साथ फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' की शूटिंग कर रहे अभिनेता आफताब शिवदासानी कहते हैं आठ साल बाद भी उनकी तिकड़ी कमाल की है।


फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' साल 2004 में आई फिल्म 'मस्ती' की अगली कड़ी है। पिछली फिल्म में भी तीनों अभिनेता मुख्य किरदार में थे।


एक साक्षात्कार में आफताब ने कहा, "इन आठ सालों में तीनों में ही परिपक्वता आई है लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि हम तीनों के बीच कुछ नहीं बदला है। हमारे बीच अहं का कोई टकराव नहीं है।"


"हम 40 दिनों की शूटिंग पूरी कर चुके हैं और एक बार भी मुझे ऐसा नहीं लगा कि शूटिंग पर नहीं जाना या किसी से बात नहीं करनी। सब लोग मजे में काम करते हैं।"


'मस्ती' का निर्देशन कर चुके इंद्र कुमार 'ग्रैंड मस्ती' के निर्देशक हैं।


मरियम जकारिया, कायनात अरोड़ा, ब्रूना अब्दुल्ला और अजय देवगन भी फिल्म का हिस्सा हैं।

 

More from: Khabar
33815

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020