Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

देव आनंद लोकतांत्रिक थे: आडवाणी

advani says dev anad was loktantrik

25 सितम्बर 2012


नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने मंगलवार को कहा कि देव आनंद एक लोकतांत्रिक व्यक्ति थे और इंदिरा गांधी के कार्यकाल में लागू आपातकाल का उन्होंने हमेशा विरोध किया। हिन्दी फिल्मों के अभिनेता, निर्देशक, लेखक व निर्माता रह चुके दिवंगत देव आनंद की 89वीं जयंती पर यहां दिल्ली स्टडी ग्रुप तथा देव आनंद फैंस फोरम की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित समारोह में आडवाणी ने वर्ष 1975 से 1977 के आपातकाल के दौरान देव आनंद की राजनीतिक सक्रियता को याद किया।


आडवाणी ने कहा, "वह इंदिरा गांधी द्वारा थोपे गए आपातकाल के खिलाफ फिल्मी परिदृश्य के व्यक्तियों का नेतृत्व करते थे और हमेशा इसके खिलाफ रहे। वर्ष 1977 में संसदीय चुनाव के दौरान उन्होंने लोकतांत्रिक ताकतों के पक्ष में प्रचार किया।"


भाजपा नेता ने वर्ष 1999 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ लाहौर बस यात्रा में देव आनंद के साथ को भी याद किया।


इस अवसर पर दिल्ली स्टडी ग्रुप से जुड़े भाजपा नेता विजय जॉली ने वर्ष 1970 के दशक के आखिरी दिनों में देव आनंद के साथ अपने घनिष्ठ सम्बंधों को याद किया।


इस मौके पर देव आनंद के बेटे सुनील आनंद ने नवकेतन फिल्म्स की आगामी फिल्म 'वैगाटोर मिक्सर' की घोषणा की। उन्होंने बताया कि फिल्म अंग्रेजी भाषा में होगी और यह गोवा के समुद्र तटों के बारे में होगी।


 

More from: Khabar
33044

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020