Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'बॉस' के ट्रेलर को मिली प्रतिक्रिया से अदिति खुश

aditi-rao-hydari-30082013
30 अगस्त 2013
मुंबई|
बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी अपनी आगामी फिल्म 'बॉस' के ट्रेलर को मिली प्रतिक्रिया से बेहद खुश हैं। ट्रेलर 25 अगस्त को जारी किया गया था। 

अदिति ने ट्विटर पर लिखा है, "58 घंटों में 14 लाख से अधिक लोगों ने बॉस के ट्रेलर देखे हैं। गुलाबी बिकनी वाली (इस अभिनेत्री ने पहली बार अपनी फिल्म में गुलाबी बिकनी पहनी है) लड़की की ओर से धन्यवाद।"

एंथनी डिसूजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के अन्य सितारों में अभिनेता अक्षय कुमार, मिथुन चक्रबर्ती, शिव पंडित, डैनी डेंजोंगपा, रोनित रॉय और जॉनी लीवर भी शामिल हैं।

वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स, कैप ऑफ गुड फिल्मस और अश्विन वर्दे प्रोडक्शंस की सह-प्रस्तुति 'बॉस' अक्टूबर में रिलीज होगी।
More from: Khabar
35071

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020