Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भ्रष्टाचार पर गाना तैयार करेंगे आदेश श्रीवास्तव

adhesh srivastava will compose the music on corruption


 6 नवंबर 2012

मुम्बई।  संगीतकार आदेश श्रीवास्तव भ्रष्टाचार पर एक गाना तैयार करना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने अपने प्रशंसकों से सुझाव मांगे हैं। 46 साल के आदेश ने ट्वीट किया, "मैं भ्रष्टाचार और भ्रष्ट राजनीति के मुद्दे पर एक गाना तैयार करना चाहता हूं। अगर आपके पास कोई विचार है या फिर किसी गीत के बोल हैं तो फिर आप मुझे संदेश कर सकते हैं।"


यह पहला मौका नहीं है जब आदेश संगीत के माध्यम से समाज पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। बीते साल आदेश ने एक एल्बम 'साउंड्स ऑफ पीस' रिलीज किया था, जिसमें विश्व शांति को बढ़ावा देने का संदेश था।


इस एल्बम में दुनिया भर में आतंकवादी हमलों में मारे गए लोगों को श्रृद्धांजलि दी गई थी। इसमें एकॉन, वायक्लेफ जीन, क्लासिकल गायक उस्ताद राशिद खान, वायलिन वादक काला रामनाथ और रूप कुमार राठौड़ ने अपनी आवाज दी थी।

 

More from: Khabar
33650

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020