Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

एबीवीपी ने की चिदम्बरम की आलोचना

abvp-critisized-chidambaram-on-ram-leela-grond-incident

9 जून 2011     

नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने बाबा रामदेव के अनशन स्थल पर पुलिस कार्रवाई को सही ठहराने वाले केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदम्बरम की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह कार्रवाई अलोकतांत्रिक और तानाशाही पूर्ण थी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सम्बद्ध इस छात्र संगठन के राष्ट्रीय संयोजक सचिव सुनील अम्बेडकर ने कहा कि चिदम्बरम अतार्किक तरीके से रामलीला मैदान में हुई अलोकतांत्रिक और तानाशाही पूर्ण कार्रवाई को सही ठहरा रहे हैं।

अम्बेडकर ने एक बयान में कहा, "इस अत्याचार को सही ठहराकर प्रधानमंत्री सहित पूरी केंद्र सरकार बेशर्मी दिखा रही है। भ्रष्टाचार का विरोध कर रहे लोगों के खिलाफ चिदम्बरम के नजरिए को अच्छी तरह से समझा जा सकता है। कांग्रेस दहशत में है।"

एबीवीपी नेता ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री रहने के समय चिदम्बरम ने ही काले धन को सफेद बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 'पार्टिसिपेटरी नोट' शुरू किए थे।

उन्होंने कहा, "इसके अलावा भ्रष्ट नौकरशाह पी. जे. थॉमस की केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के पद पर नियुक्ति और उनका बचाव करने में भी उनकी बड़ी भूमिका थी।"

More from: Khabar
21468

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020